बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan's Pregnancy: गजराव राव ने फिल्म बधाई हो के मीम के जरिए बताया कैसे तैमूर और इब्राहीम ने किया होगा रियेक्ट

दरअसल फिल्म बधाई हो में अधेड़ उम्र में नीना गुप्ता प्रेगेंट हो जाती है तो उनके यंग बच्चों पर ये खबर बम की तरह गिरती है. उसी को मीम बनाकर करीना की प्रेगेंसी को दिखाया गया है.

Kareena Kapoor Khan's Pregnancy: गजराव राव ने फिल्म बधाई हो के मीम के जरिए बताया कैसे तैमूर और इब्राहीम ने किया होगा रियेक्ट
बधाई हो (Photo Credit: Instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को लेकर जैसी ही ये खबर सामने आई की जल्द ही दोनों एक बार फिर पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. खबरों का बाजार गर्म हो गया. हर कोई इस जोड़े को बधाई देता दिखाई दिया. लेकिन इस न्यूज़ के साथ सोशल मीडिया पर फिल्म बधाई हो के मीम के जरिए बताया जाने लगा कि कैसे करीना के प्रेगेंट होने की न्यूज़ फैली हो गई. दरअसल फिल्म बधाई हो में अधेड़ उम्र में नीना गुप्ता प्रेगेंट हो जाती है तो उनके यंग बच्चों पर ये खबर बम की तरह गिरती है.

ऐसे में बधाई हो में नीना गुप्ता के पति का किरदार निभाने वाले गजराव राव ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम के जरिये बताया कैसे करीना और सैफ के घर में उनके बच्चों ने रियेक्ट किया होगा. हालांकि ये हम जानते है कि इस तरह गुड न्यूज़ को सेलिब्रेट करने का ये सही तरीका नहीं है. लेकिन ये महज एक सिनेमेटिक रिप्रजेंटेशन हैं कि कैसे आम घरों में बातें होती है. जैसे बधाई हो में थी.

वेल करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपनी टीम के जरिये अपने पैरेंट्स बनने की जानकारी सभी के साथ शेयर की. वहीं सैफ के बेटे इब्राहीम भी पहले ही बता चुके हैं कि वो कैसे अपने घर आने वाले नए मेंबर का स्वागत करने वाले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).