Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज आज यानी 28 मार्च से शुरू हो गया हैं. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 29 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 126 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 201 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 80 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ईशान किशन ने महज 38 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के लगाए. ईशान किशन के अलावा अनिकेत वर्मा ने 43 रन बनाए.
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को जैकब डफी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड के अलावा भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और अभिनंदन सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज नौ रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने महज 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 69 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान विराट कोहली ने महज 38 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के लगाए. के अलावा देवदत्त पडीक्कल ने 61 रन बटोरे.
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जयदेव उनादकट ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेविड पेन ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. डेविड पेन के अलावा जयदेव उनादकट और हर्ष ने एक-एक विकेट चटकाए.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 201/9, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 7 रन, ट्रैविस हेड 11 रन, ईशान किशन 80 रन, नितीश कुमार रेड्डी 1 रन, हेनरिक क्लासेन 31 रन, सलिल अरोड़ा 9 रन, अनिकेत वर्मा 43 रन, हर्ष दुबे 3 रन, हर्षल पटेल 0 रन, डेविड पेन नाबाद 6 रन और जयदेव उनादकट नाबाद 4 रन.)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (जैकब डफी 3 विकेट, भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट, रोमारियो शेफर्ड 3 विकेट, सुयश शर्मा 1 विकेट और अभिनंदन सिंह 1 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 203/4, 15.4 ओवर (विराट कोहली नाबाद 69 रन, फिलिप साल्ट 8 रन, देवदत्त पडीक्कल 61 रन, रजत पाटीदार 31 रन, जितेश शर्मा 0 रन और टिम डेविड नाबाद 16 रन.)
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (जयदेव उनादकट 1 विकेट, डेविड पेन 2 विकेट और हर्ष दुबे 1 विकेट).
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY