Sushant Singh Rajput: अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विकी जैन को Kiss करते सुशांत सिंह राजपूत की ये फोटो हुई Viral
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मचे बवाल के बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो में वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड विकी जैन को किस करते हुए नजर आ रहे हैं.
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मचे बवाल के बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रही है. इस फोटो में वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बॉयफ्रेंड विकी जैन (Vicky Jain) को किस (Kiss) करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये कैंडिड फोटो खूब वायरल हो रही है और इसे लेकर काफी चर्चा भी की जा रही है. फोटो में देखा जा सकता है कि विकी के साथ सुशांत की काफी अच्छी बॉन्डिंग थी.
ये थ्रोबैक फोटो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. फोटो में सुशांत विकी को गले लगाकर उन्हें किस करते दिख रहे हैं. कयास लगाया जा रहा है कि ये फोटो सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के समय की है क्योंकि तस्वीर में सुशांत के बाल भी धोनी की तरह ही लंबे हैं.
ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को सरेआम किया Kiss, देखें ये Viral Video
गौरतलब है कि सुशांत का परिवार और उनके वकील विकास सिंह (Vikas Singh) का आरोप है कि एक्टर का मर्डर हुआ है और उन्होंने फांसी नहीं लगाई है. इस मामले में महाराष्ट्र सरकार शुरू से ही मुंबई पुलिस के पक्ष में रही है और उनकी छानबीन को सही बताती आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

