Mask While Sex: सेक्स के दौरान मास्क का करें इस्तेमाल, नहीं तो बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण का खतरा, कनाडा की डॉक्टर का दावा
कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में अगर आप अपने पार्टनर के साथ बिना मास्क पहने सेक्स करते हैं तो इससे आपमें संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह कहना है कनाडा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. थेरेसा टैम का. उन्होंने बुधवार को अपने एक बयान में सेक्स के दौरान मास्क के इस्तेमाल पर जोर दिया, ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके.