Urmila Matondkar Slams Kangana Ranaut: उर्मिला मातोंडकर ने POK कमेंट पर कंगना रनौत को दिया करारा जवाब, कहा- कोई एहसान फरामोश ही मुंबई के लिए ऐसा कह सकता है
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई शहर की तुलना पीओके से की थी जिसके बाद लोग उनसे काफी नजर दिखाई दे रहे हैं. लाखों के किस्मत संवारने वाली मुंबई शहर के बार में इस तरह की बयानबाजी सुनकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कंगना पर काफी खफा नजर आ रहे हैं. इस बार सेलिब्रिटीज ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कंगना का जवाब देने का फैसला किया है.
Urmila Matondkar Slams Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई शहर (Mumbai) की तुलना पीओके (POK) से की थी जिसके बाद लोग उनसे काफी नजर दिखाई दे रहे हैं. लाखों के किस्मत संवारने वाली मुंबई शहर के बार में इस तरह की बयानबाजी सुनकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी कंगना पर काफी खफा नजर आ रहे हैं. इस बार सेलिब्रिटीज ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कंगना का जवाब देने का फैसला किया है. हाल ही में रितेश देशमुख, सोनू सूद समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने मुंबई की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था.
अब एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने महाराष्ट्र और मुंबई का महत्व बताते हुए कंगना को करारा जवाब दिया है. उर्मिला ने ट्विटर पर लिखा, "महाराष्ट्र इस देश का सांकृतिक और बौधिक चेहरा है...महान छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि. मुंबई ने लाखों भारतियों का पालन पोषण किया है और उन्हें नाम और शोहरत दी है. सिर्फ एहसान फरमोश ही उसकी तुलना पीओके से कर सकते हैं. बेहद स्तब्ध और हैरान हूं."
Maharashtra is cultural n intellectual face of India..land of Great Shivaji maharaj. Mumbai has fed millions of Indians n given them Name Fame n Glory.Only ungrateful can compare it with POK..Shocked n disgusted #EnoughIsEnough #आमचीमुंबई #mumbaimerijaan #जयमहाराष्ट्र ❤️
— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) September 3, 2020
आपको बता दें कि सुशांत केस को लेकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को ट्विटर पर फटकार लगा रही कंगना की शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) से बहस हो गई थी. इसपर राउत ने उन्हें सलाह दी थी कि वो मुंबई लौटकर न आएं. इस बात को लेकर भड़कीं कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी.
इसके बाद से मुंबई ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और इसे लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है. इसी के साथ लोग कंगना को भी जमकर ट्रोल (Troll) कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

