टीवी

Bigg Boss 14: सलमान खान अब हर एपिसोड के लिए लेंगे 20 करोड़ रुपए?

खबर है कि सलमान खान बिग बॉस 14 को होस्ट करने के लिए हर एपिसोड 20 करोड़ रुपए चार्ज करने जा रहें हैं. सो इस तरह सलमान पूरे सीजन के लिए 450 करोड़ की रकम चार्ज करने जा रहें हैं.

Bigg Boss 14: सलमान खान अब हर एपिसोड के लिए लेंगे 20 करोड़ रुपए?
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. जल्द ही सलमान एक बार फिर फैंस के बीच अपने इस शो को लेकर हाजिर होंगे नए कंटेस्टेंटस और नए कलेवर के साथ. बिग बॉस 13 की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेकर्स को BB 14 से काफी उम्मीदें हैं. यही कारण है कि कोरोना वायरस के बीच भी मेकर्स इसे जल्द से जल्द शुरू करने के लेकर बेहद उत्साहित हैं. जबकि एक बार फिर सलमान खान ही इसके नए सीजन के होस्ट के तौर पर नजर आने जा रहे हैं. ऐसे में अब खबर है कि सलमान खान बिग बॉस 14 को होस्ट करने के लिए हर एपिसोड 20 करोड़ रुपए चार्ज करने जा रहें हैं. सो इस तरह सलमान पूरे सीजन के लिए 450 करोड़ की रकम चार्ज करने जा रहें हैं.

मिड डे में छपी खबर की माने तो सलमान पिछले सीजन के लिए 15.5 करोड़ तक की फीस हर एपिसोड चार्ज कर रहें थे. लेकिन इस बार वो 20 करोड़ रूपए की फीस लेने जा रहे हैं. 3 महीने के हिसाब से 480 करोड़ की रुपए की फीस बनती है. लेकिन ये डील 450 करोड़ रुपए में फाइनल हुई है. इस फीस में सलमान शो के प्रोमो के साथ प्रमोशन तक को  पूरा करेंगे. जाहिर है मेकर्स जानते है कि सलमान खान इस शो के टीआरपी की पहली बड़ी वजह है.

पिछले सीजन की पॉपुलारिटी को देखते हुए मेकर्स ने सलमान के 10 एपिसोड बढ़ा दिए थे. जिसके लिए सलमान हर दिन के 7.5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे. ऐसे में अगर इस बार भी मेकर्स शो को बढाते है तो उन्हें सलमान को अतरिक्त पैसे देने पड़ेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).