बॉलीवुड

Shakti Kapoor Birthday Video: शक्ति कपूर का जन्मदिन मनाने उनके घर पहुंचे गोविंदा, वीडियो शेयर करके अपने पुराने को-स्टार को दी बधाई

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर शक्ति कपूर आज अपना 68वां जन्मदिन मन रहे हैं. इस खास मौके पर उनके सभी चाहनेवालों उन्हें बधाई संदेश भेजकर उनके इस स्पेशल-डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं. शक्ति कपूर के जन्मदिन पर सबसे खास बात ये रही कि उन्हें विश करने तथा उनके साथ सेलिब्रेट करने आज उनके पुराने को-स्टार गोविंदा उनके घर पहुंचे.

Shakti Kapoor Birthday Video: शक्ति कपूर का जन्मदिन मनाने उनके घर पहुंचे गोविंदा, वीडियो शेयर करके अपने पुराने को-स्टार को दी बधाई
गोविंदा ने मिलकर मनाया शक्ति कपूर का जन्मदिन (Photo Credits: Instagram)

Shakti Kapoor Birthday Video: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर शक्ति कपूर आज अपना 68वां जन्मदिन मन रहे हैं. इस खास मौके पर उनके सभी चाहनेवालों उन्हें बधाई संदेश भेजकर उनके इस स्पेशल-डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं. शक्ति कपूर के जन्मदिन पर सबसे खास बात ये रही कि उन्हें विश करने तथा उनके साथ सेलिब्रेट करने आज उनके पुराने को-स्टार गोविंदा (Govinda) उनके घर पहुंचे. मुंबई के जुहू इलाके में रहने वाले शक्ति कपूर के घर पहुंचकर गोविंदा ने उन्हें सरप्राइज दिया.

गोविंदा यहां अपनी पत्नी सुनीता के साथ पहुंचे थे. गोविंदा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए वीडियो में देखा गया कि शक्ति कपूर अपने घर पर बर्थडे केक काट रहे हैं तो वहीं गोविंदा, उनकी पत्नी और उनके अन्य दोस्त बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं."

 

View this post on Instagram

 

Had such a Lovely Afternoon Celebrating my dearest @shaktikapoor Dada’s Birthday at my Home ❤️🎂🎉 #funtimes

A post shared by Govinda (@govinda_herono1) on

बताया जाता है कि गोविंदा और शक्ति कपूर ने तकरीबन 42 फिल्मों में एक साथ काम किया है जिनमें से ज्यादतर फिल्में हिट रही हैं. दर्शकों को भी हमेशा से इनकी जोड़ी पसंद आई है.

शक्ति कपूर की बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी आज अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था.

ये भी पढ़ें: Unlock 1.0: शक्ति कपूर पूरी सोसाइटी के लिए दारु लेने निकले! सिर पर बाल्टी उठाए एक्टर का Video हुआ Viral

श्रद्धा ने अपने पिता की पुरानी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "मेरे कीमती बापू को हैप्पी बर्थडे! मेरा सुपर हीरो और यूनिवर्स के सबसे अच्छे पिता बनने के लिए आपका धन्यवाद." श्रद्धा के इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ, गुरु रंधावा, सिद्धांत कपूर समेत अन्य लोगों ने कमेंट करते हुए शक्ति कपूर को जन्मदिन की बधाई दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).