बॉलीवुड

Aamir Khan Marathi Teacher Passes Away: आमिर खान के मराठी टीचर सुहास लिमये का हुआ निधन, एक्टर ने ट्विटर पर जताया शोक

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पर दुख के बदल छाए हुए हैं. उनके मराठी टीचर सुहास लिमये का निधन हो गया है. आमिर ने आज सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए अपने शिक्षक के प्रति आदर व्यक्त किया और उन्हें याद किया है.

Aamir Khan Marathi Teacher Passes Away: आमिर खान के मराठी टीचर सुहास लिमये का हुआ निधन, एक्टर ने ट्विटर पर जताया शोक
आमिर खान और सुहास लिमये (Photo Credits: Instagram)

Aamir Khan Marathi Teacher Passes Away: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पर दुख के बदल छाए हुए हैं. उनके मराठी टीचर सुहास लिमये (Suhas Limaye) का निधन (Death) हो गया है. आमिर ने आज सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए अपने शिक्षक के प्रति आदर व्यक्त किया और उन्हें याद किया है. आमिर ने बताया कि वो उनके सबसे बेहतरीन शिक्षकों में से एक थे जिनके साथ उन्होंने कई यादगार पल बिताए हैं.

आमिर ने ट्विटर पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, "ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरे मराठी सर सुहास लिमये का देहांत हो गया है. सर, आप मेरे सबसे बेस्ट टीचर्स में से एक थे. आपके साथ बिताया हुआ हर पल मैं एन्जॉय किया है. आपकी उत्सुकता और सिखाने-सीखने की इच्छा ही आपको एक महान शिक्षक बनाती है. आपके के साथ बिताए हुए 4 साल बेहद यादगार थे. हर एक याद मेरे जहन में बसा हुआ है. आपने सिर्फ मराठी ही नहीं बल्कि अन्य कई चीजें सिखाई. धन्यवाद. आप हमेशा याद आओगे. परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं."

ये भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha: कोरोना के चलते टली आमिर खान-करीना कपूर स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज, अब इस दिन देगी दस्तक

आमिर के इस पोस्ट से पता चलता है कि वो अपने इस टीचर के कितने करीब थे और उनके गुजर जाने से वो कितने दुखी हैं. अपनी फिल्म 'तारे जमीन पर' में एक शिक्षक की भूमिका निभा चुके आमिर ने आज ट्विटर के जरिए अपने सर को अंतिम श्रद्धांजलि दी है.

बात करें फिल्मों की तो आमिर जल्द ही करीना कपूर के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) में एक सिख व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए काम भी जोरों से चल रहा है और इसे अगले साल रिलीज के लिए तय किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).