Sonu Ke Titu Ki Sweety 2 And Pyaar Ka Punchnama 3: सोनू के टीटू की स्वीटी 2 और प्यार का पंचनामा 3 की तैयारियों पर बोले सनी सिंह
सनी सिंह ने अपने बयान में कहा कि लव सर के दिमाग में दोनों फिल्मों के लेकर काफी कुछ है. बस टाइम डिसाइड होना बाकी हैं. ऐसे में सोनू के टीटू की स्वीटी का सीक्वल बिलकुल बनेगा.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की किस्मत पलटने वाली फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu Ke Titu Ki Sweety) के सीक्वल को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर के मुताबिक इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. जी हां, फिल्म में कार्तिक आर्यन संग रंग ज़माने वाले सनी सिंह ने मुंबई मिरर से खास बातचीत में इस बात का खुलासा किया है कि सोनू के टीटू की स्वीटी का सीक्वल बन रहा है. इसके साथ ही एक्टर ने प्यार का पंचनामा 3 को लेकर भी कहा कि डायरेक्टर लव रंजन के दिमाग में इस फिल्म को लेकर भी तयारी चल रही रही है.
एक्टर ने अपने बयान में कहा कि लव सर के दिमाग में दोनों फिल्मों के लेकर काफी कुछ है. बस टाइम डिसाइड होना बाकी हैं. ऐसे में सोनू के टीटू की स्वीटी का सीक्वल बिलकुल बनेगा. सनी ने आगे बातचीत में कहा कि जब हम एक बार फिर साथ होंगे तो बिलकुल धमाल मचा देंगे. हम पहले करीब आ चुके हैं. हम फैमिली फ्रेंड बन चुके हैं.
आपको बता दे कि कार्तिक आर्यन के करियर में लव रंजन की फिल्मों ने बड़ा असर डाला. इन्ही फिल्मों के चलते कार्तिक की एंट्री बॉलीवुड के बैनर में हो सकी हैं. आज कार्तिक के पास एक बाद एक कई फ़िल्में पड़ी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

