Taimur Ali Khan Photos: करीना कपूर ने शेयर की बेटे तैमूर अली खान की ये क्यूट पिक्चर्स, मासूमियत से जीत रहे हैं दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जहां अपनी खूबसूरत पर्सनालिटी और अपने प्रोजेक्ट्स के चलते मीडिया में बनी रहती हैं वहीं उनके बेटे तैमूर अली खान भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं.
Taimur Ali Khan Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) जहां अपनी खूबसूरत पर्सनालिटी और अपने प्रोजेक्ट्स के चलते मीडिया में बनी रहती हैं वहीं उनके बेटे तैमूर अली खान भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं. अपने जन्म से ही तैमूर लोगों के चहेते स्टारकिड बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज वायरल (Viral) होती रहती हैं और फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं.
करीना ने आज अपने बेटे तैमूर अली खान की लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो घर पर खेलते हुए नजर आए. करीना ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, "तो अब जंगल का राजा कौन है?" तैमूर की इन फोटोज को लाखों लाइक्स मिले हैं.
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2020: करीना कपूर खान के बेटे तैमूर ने अनोखे गणेश मूर्ति की स्थापना की
सोनम कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर तैमूर को तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनकी क्यूटनेस की तारीफ की है.
हाल ही में तैमूर अपने परिवार के साथ पर घर पर गणेशोत्सव का जश्न मनाते हुए नजर आए थे. तैमूर का जन्म दिसंबर, 2016 में हुआ था. हाल ही में करीना और सैफ ने बयान जारी करते हुए बताया था कि वो एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

