पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर किया याद, शेयर किया वीडियो
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ""मैं लोकनायक जेपी को उनकी जयन्ती पर नमन करता हूं. उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जब हमारे लोकतांत्रिक लोकाचार पर हमला हुआ, तो उन्होंने इसे बचाने के लिए एक मजबूत जन आंदोलन का नेतृत्व किया.. उनके लिए, राष्ट्रीय हित और लोगों के कल्याण से ऊपर कुछ भी नहीं था."