Hardik Pandya के जन्मदिन पर उमड़ा वाइफ नताशा स्टेनकोविक का प्यार, ये स्पेशल फोटोज और Video शेयर कर दी बधाई
भारतीय टीम के ऑल राउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. फोटोज में हार्दिक के साथ डेटिंग के दिनों से लेकर उनके पिता बनने तक के सफर को पेश किया गया है.
Hardik Pandya Birthday: भारतीय टीम के ऑल राउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. फोटोज में हार्दिक के साथ डेटिंग के दिनों से लेकर उनके पिता बनने तक के सफर को पेश किया गया है. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रही है.
नताशा द्वारा शेयर की गई फोटोज में पहली तस्वीर उस समय की है जब हार्दिक ने उन्हें प्रोपोज किया था और उनसे सगाई की थी. इसके बाद नताशा ने अपने प्रेगनेंसी के दिनों में हार्दिक के साथ बिताए पलों की फोटो शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे और हार्दिक की एक साथ वाली फोटोज भी शेयर की है.
इन्हें शेयर करते हुए नताशा ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरे चहेते, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे प्यार. तुम हमारी जिंदगी में कितनी खुशियां लेकर आते हो. तुम्हारे साथ बिताए हर एक लम्हे के लिए तुम्हारा शुक्रिया. तुम्हारे वापस लौटने के बाद तुम्हारे साथ वक्त बिताने का इंतजार नहीं कर सकती. तुम सबसे बेस्ट हो और हम तुमसे प्रेम करते हैं. इसी तरह चमकते रहो और हमें प्रेरित करते रहो. तुम दुनिया की सभी खुशी के हकदार हो."
नताशा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें हार्दिक बेड पर अपने बेटे के साथ प्यारभरे अंदाज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि आईपीएल 2020 (IPL 2020) के चलते हार्दिक इन दिनों अपनी टीम मुंबई इंडियन्स के साथ दुबई में मौजूद हैं जहां क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं. इसी एक चलते उनका परिवार उनकी घर वापसी का इंतजार कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

