Yami Gautam on Consuming Drugs: यामी गौतम से फैन ने पूछा- क्या आप ड्रग्स लेती हो? एक्ट्रेस ने सरेआम दिया ये जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में ट्विटर पर 'आस्क मी सेशन' रखा जहां फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे और यामी ने उसका बखूभी जवाब भी दिया. एक तरफ जहां बॉलीवुड में ड्रग्स केस को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है वहीं ट्विटर पर भी इसे लेकर काफी चर्चा देखने को मिलती है.
Yami Gautam on Consuming Drugs: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में ट्विटर पर 'आस्क मी सेशन' (Ask Me Session) रखा जहां फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल पूछे और यामी ने उसका बखूभी जवाब भी दिया. एक तरफ जहां बॉलीवुड में ड्रग्स केस (Drugs Case) को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है वहीं ट्विटर पर भी इसे लेकर काफी चर्चा देखने को मिलती है. अब यामी के ट्विटर सेशन के दौरान एक फैन ने भी उनसे सवाल करते हुए पूछा कि क्या वो ड्रग्स का सेवन करती हैं?
उस फैन ने कहा कि उन्हें यामी से जवाब में 'ना' की उम्मीद है वरना वो अपने सभी फैंस का दिल तोड़ देंगी. इधर यामी ने भी उस फैन को जवाब देते हुए लिखा, "नहीं, मैं नहीं करती! मैं सख्ती से इसके खिलाफ हूं. ड्रग्स को ना कहें."
No, I don’t ! Strictly against it ! Say no to drugs https://t.co/q3VYieP76f
— Yami Gautam (@yamigautam) October 10, 2020
यामी के इस जवाब से उनके फैंस खुश नजर आए और जिस तरह से उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ अपना पक्ष रखा, उसकी सराहना की. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में पहले ही रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) तरीबन एक महीना जेल में बिता चुकी हैं. रिया को हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी.
वहीं उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत अन्य लोग अब भी सलाखों के पीछे बंद हैं. इस केस को लेकर दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में पूछताछ की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

