देश

‘प्रदूषण मुक्त’ दिल्ली के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी पहल- इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स पर दी छूट, रजिस्ट्रेशन फीस भी जल्द होगी माफ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी की घोषणा के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स (सड़क कर) माफ करने का वादा किया है, जिसे पूरा कर दिया गया है. परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स माफ करने का आदेश जारी कर दिया है.

‘प्रदूषण मुक्त’ दिल्ली के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल की बड़ी पहल- इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स पर दी छूट, रजिस्ट्रेशन फीस भी जल्द होगी माफ
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी की घोषणा के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स (सड़क कर) माफ करने का वादा किया है, जिसे पूरा कर दिया गया है. परिवहन विभाग ने अधिसूचना जारी कर इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स माफ करने का आदेश जारी कर दिया है. साथ ही पंजीकरण शूल्क माफी की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है. इसके लिए लोगों के सुझाव मांगे गए हैं. तीन दिन में सुझाव आने के बाद उसे भी माफ कर दिया जाएगा. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर दिल्ली को बधाई देते हुए कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने जैसा वादा किया था, उसे पूरा किया. ईवी नीति की घोषणा के बाद दिल्ली सरकार ने बैटरी संचालित वाहनों पर रोड टैक्स को माफ कर दिया है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं कि दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से फैलाव में देश का नेतृत्व करे. वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जल्द पंजीकरण टैक्स भी माफ कर दिया जाएगा.

दिल्ली मोटर वाहन कराधान अधिनियम के तहत परिवहन विभाग की तरफ से 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई है. इसके बाद अब दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर वाहन उपभोक्ता को सड़क टैक्स में पूरी छूट मिलेगी. अब इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण शुल्क को माफ करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं. तीन दिन बाद इसे माफ करने का आदेश जारी किया जाएगा. परिवहन विभाग ने पंजीकरण छूट को लेकर तीन दिन के भीतर लोगों से अपने सुझव देने के लिए कहा है. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी. CM केजरीवाल ऐसे पदार्थ को पेश करेंगे जिसके छिड़काव से पराली जलाने की जरूरत नहीं होगी

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू किया है, जिससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम किया जा सके. इसके बाद दिल्ली के उप-राज्यपाल के आदेश से परिवहन विभाग के विशेष आयुक्त शशि कौशल ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके तहत सभी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाले टैक्स में छूट प्रदान की गई है. इस अधिसूचना के जारी होने की तिथि से यह पॉलिसी लागू हो गई है. यानि 10 अक्टूबर 2020 से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रोड टैक्स नहीं देना होगा.

इलेक्ट्रिक वाहनों पर पंजीकरण शुल्क माफ करने को लेकर 3 दिन में फैसला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी के तहत रोड टैक्स माफ कर दिया है. रजिस्ट्रेशन टैक्स भी माफ होगा. इसके लिए लोगों के सुझाव मंगाए गए हैं. लोगों को सुझाव देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है. तीन दिन बाद लोगों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा के बाद इसे माफ करने का आदेश जारी किया जाएगा.

विश्वभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की दिल्ली बने राजधानी: CM केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को लेकर कई बार प्रतिबद्धता जता चुके हैं. अरविंद केजरीवाल सरकार का सपना है कि 2024 तक नए निकलने वाले वाहनों में 25 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक के होने चाहिए. इसके अलावा सार्वजनिक बसों के बेड़े को दोगुना किया जाएगा. नई खरीदी जाने वाली बसों में से 50 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी. सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार का दिल्ली को विश्व भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनाने का लक्ष्य है. इससे दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).