बॉलीवुड

Amitabh Bachchan's 78th Birthday: अजय देवगन-नेहा धूपिया ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, देखें उनका ये स्पेशल पोस्ट

महानायक अमिताभ बच्चन के 78वें जन्मदिन पर उनके चाहनेवाले उन्हें हर तरह से खुश करने में जुटे हुए हैं. पिछले 30 बरस से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करनेवाले अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता.

Amitabh Bachchan's 78th Birthday: अजय देवगन-नेहा धूपिया ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई, देखें उनका ये स्पेशल पोस्ट
अजय देवगन, नेहा धूपिया और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

Amitabh Bachchan's 78th Birthday: महानायक अमिताभ बच्चन के 78वें जन्मदिन पर उनके चाहनेवाले उन्हें हर तरह से खुश करने में जुटे हुए हैं. पिछले 30 बरस से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करनेवाले अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता. अब भले ही कोरोना संकट के चलते लोग मुंबई में उनके जलसा बंगले के बाहर उनसे न मिल पाए लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो लगातार उन्हें बधाई संदेश भेजकर उनके प्रति अपने  को व्यक्त कर रहे हैं.

आज बॉलीवुड के सिंघम कहे जानेवाले अजय देवगन ने भी ट्विटर पर बिग बी के साथ एक फोटो शेयर कज्रते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. अजय ने ट्विटर पर लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी बधाई अमित जी. एक बेहतर वर्ष के लिए आपके साथ हमारी दुआएं और शुभकामनाएं."

इसी के साथ नेहा धूपिया ने भी बिग बी संग अपनी प्यारभरी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे बच्चन साहब. ढेर सारा प्यार सर अमिताभ बच्चन." ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Turns 78: जन्मदिन पर दुनियाभर से मिल रहे प्रेम से भावविभोर हुए अमिताभ बच्चन, ये कहकर जताया फैंस का आभार

देश और दुनियाभर से मिल प्रेम इस प्रेम के लिए बिग बी ने भी अपने सभी चाहनेवालों का धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि लोगों की उदारता और प्रेम ही उनके लिए सबसे ज्यादा महत्त्व रखती हैं और इससे ज्यादा वो और कुछ नहीं मांगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).