क्रिकेट

IPL 2020: विराट कोहली को Flying Kiss देकर चीयर करती दिखीं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप वाली ये स्पेशल फोटोज हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच को देखने पहुंची थी. इस दौरान की शानदार पारी को देखते हुए अनुष्का ने उन्हें खूब चीयरअप किया.

IPL 2020: विराट कोहली को Flying Kiss देकर चीयर करती दिखीं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप वाली ये स्पेशल फोटोज हुईं वायरल
अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Twitter)

IPL 2020: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच को देखने पहुंची थी. इस दौरान की शानदार पारी को देखते हुए अनुष्का ने उन्हें खूब चीयरअप किया. 90 रन पर नॉट आउट रहे विराट कोहली को अनुष्का फ्लाइंग किस देकर प्रोत्साहित करती हुई नजर आईं.

आरसीबी (RCB) ने 37 रनों से ये मैच जीती और इसमें विराट का बड़ा योगदान था. ऐसे में अनुष्का भी पवेलियन से ताली बजाकर उन्हें मोटीवेट करती हुई नजर आईं. मैच के दौरान विरुष्का (Virushka) की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा की कई सारी फोटोज वायरल (Viral) होने लगी जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma Pregnant: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने RCB की टीम के साथ मनाया जश्न, केक कटिंग की Photos हुई Viral

ट्विटर पर लोगों ने अनुष्का और विराट को बधाई देते हुए कहा कि उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है और  उन्हें भी जूनियर विराट का इंतजार है."

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 की शुरुआत से पहले ही अनुष्का दुबई पहुंच गई थी. हालांकि वो मैच देखने नहीं पहुंची थी. ज्ञात हो कि अनुष्का 5 महीने की गर्भवती हैं और जनवरी, 2021 में वो अपने बेबी को जन्म देंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).