PAN Card New Rules Update: अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. इसके बाद सिर्फ आधार कार्ड के जरिए PAN बनवाने की सुविधा खत्म हो जाएगी और नए नियमों के तहत आवेदन प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त हो जाएगी. ऐसे में 31 मार्च 2026 तक का समय आपके पास आखिरी मौका है, जब आप आसान तरीके से PAN बनवा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Rule Changes From July 1: आधार-पैन से लेकर तत्काल टिकट तक, आज 1 जुलाई से लागू हो गए ये 5 बड़े बदलाव
अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN
1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड अकेले पर्याप्त नहीं होगा. अब आवेदकों को जन्म तिथि (DOB) का अलग से प्रमाण देना अनिवार्य होगा. इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, 10वीं का सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित हलफनामा मान्य होगा.
पुराने फॉर्म हो जाएंगे अमान्य
आयकर विभाग ने साफ किया है कि 1 अप्रैल के बाद पुराने PAN आवेदन फॉर्म मान्य नहीं होंगे. अगर आपका आवेदन पुराने फॉर्म में पेंडिंग है, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा और आपको नए नियमों के तहत दोबारा आवेदन करना होगा.
नाम Aadhaar से मैच करना होगा जरूरी
नए नियमों के अनुसार PAN कार्ड पर नाम बिल्कुल आधार डेटा के अनुसार ही होना चाहिए. “Name on Card” जैसी सुविधा को हटा दिया जाएगा. इससे पहचान में गड़बड़ी कम होगी और वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान बनेगी.
बड़े लेनदेन के लिए नए नियम लागू
सरकार ने हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के नियमों में भी बदलाव किया है:
बैंक में कैश जमा: अब पूरे साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश जमा करने पर PAN जरूरी होगा
प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री: सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई
वाहन खरीद: 5 लाख रुपये से कम की खरीद पर PAN जरूरी नहीं
होटल/रेस्टोरेंट खर्च: सीमा 50,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये
इंश्योरेंस प्रीमियम: हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन पर PAN अनिवार्य
क्या करें अभी?
अगर आप नया PAN बनवाना चाहते हैं या डिटेल अपडेट करना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन कर लें. इससे आप मौजूदा आसान आधार-आधारित प्रक्रिया का फायदा उठा सकते हैं.












QuickLY