क्रिकेट

MS Dhoni-Suresh Raina Reunion: CSK के ‘Roar 26’ इवेंट में दिखा भावुक पल, गले मिलते ही वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)

धोनी और रैना की जोड़ी IPL इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में से एक रही है. दोनों खिलाड़ियों ने CSK को कई मैच जिताए और टीम को कई बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. यही वजह है कि फैंस आज भी इस जोड़ी को बेहद खास मानते हैं. इस रीयूनियन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इमोशंस का नाम है.

MS Dhoni-Suresh Raina Reunion: CSK के ‘Roar 26’ इवेंट में दिखा भावुक पल, गले मिलते ही वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)

CSK Roar 26 Event Update: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ‘Roar 26’ इवेंट में फैंस को एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने हर क्रिकेट प्रेमी को भावुक कर दिया. टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और सुरेश रैना एक बार फिर साथ नजर आए. जैसे ही दोनों का आमना-सामना हुआ, उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया और बातचीत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह नजारा फैंस के लिए CSK के गोल्डन एरा की यादें ताजा कर गया. यह भी पढ़ें: MS Dhoni Reduced Role In IPL Since 2020: आईपीएल में 2020 के बाद महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका में गिरावट, आंकड़ों से समझिए पूरा विश्लेषण

यह खास इवेंट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जहां CSK ने अपने ‘Roar 26’ कैंपेन को सेलिब्रेट किया. इस दौरान ‘थाला’ एमएस धोनी और ‘चिन्ना थाला’ सुरेश रैना की जोड़ी ने पूरे स्टेडियम का दिल जीत लिया.

एमएस धोनी और सुरेश रैना फिर से एक हुए

जैसे ही रैना ने धोनी को देखा, दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को गले लगाया. यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और CSK ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और फैंस ने इस पर जमकर प्यार लुटाया.

एमएस धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी IPL इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में से एक रही है. दोनों खिलाड़ियों ने CSK को कई मैच जिताए और टीम को कई बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. यही वजह है कि फैंस आज भी इस जोड़ी को बेहद खास मानते हैं. इस रीयूनियन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इमोशंस का नाम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2026 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).