Sapna Choudhary Wedding Photos: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी की शादी की फोटोज हुई Viral, हाल ही में दिया बेटे को जन्म
हरयाणवी डांसर सपना चौधरी को लेकर हाल ही में खबर आई कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया. इस खबर के सामने आने के बाद सपना के लाखों चाहेवालों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि सपना ने आखिर शादी कब की और किसके साथ? इसके बाद खुलासा हुआ कि सपना ने हरयाणवी कलाकार वीर साहू से शादी की है. अब सोशल मीडिया पर सपना की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.
Sapna Choudhary Wedding Photos: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी को लेकर हाल ही में खबर आई कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया. इस खबर के सामने आने के बाद सपना के लाखों चाहेवालों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि सपना ने आखिर शादी कब की और किसके साथ? इसके बाद खुलासा हुआ कि सपना ने हरयाणवी कलाकार वीर साहू से शादी की है. अब सोशल मीडिया पर सपना की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सपना ने लाल साड़ी और पीले रंग का कपड़ा ओढ़कर रीति-रिवाज के साथ शादी की. सपना की शादी की ये फोटोज अब इंटरनेट पर सामने आई है जिसके बाद इसे लेकर भी काफी चर्चा की जा रही है.
View this post on Instagram
सपना ने अपनी शादी की जानकारी किसी भी जगह पर शेयर नहीं की थी लेकिन अब उनके घर बेटे के जन्म की खबर आने के बाद खुलासा हुआ कि उन्होंने गुपचुप तरीके से इस साल जनवरी में शादी कर ली थी.
मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, परिवार में हुए निधन के चलते सपना ने अपनी शादी की जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं की थी. अब जब सपना की शादी और बच्चे की बात सामने आ चुकी है, लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेज रहे हैं तथा उनकी आनेवाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

