Corona Cases in Delhi: दिल्ली में COVID-19 तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे के भीतर 7000 से अधिक नए केस- 64 लोगों की गई जान
राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना (Corona) के लगातार बढ़ते मामलों ने एक बार फिर राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. शुक्रवार को जो ताजा आंकड़ा सामने आया है. उसके मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7178 नए COVID-19 मामले सामने आए. इसमें से 6121 ठीक हो चुके हैं. जबकि एक दिन में कोरोना वायरस के कारण राज्य में 64 मौतें हुई हैं. इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 4,23,831 हो गई है. जिनमें 3,77,276 रिकवर और 6833 मौतें शामिल हैं. दिल्ली में कुल एक्टिव केस 39,722 हैं. एक तरफ जहां पर दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहीं दिल्ली में वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है, जो कि राजधानी के लोगों के लिए दोहरी मार के तौर पर देखा जा रहा है.