बॉलीवुड

Milind Soman's Nude Run: बीच पर न्यूड होकर रनिंग करने के बाद अब मिलिंद सोमन के खिलाफ केस हुआ दर्ज

जानकारी सामने आ रही है कि मिलिंद सोमन के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है. ANI के मुताबिक मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन के खिलाफ गोवा बीच पर नग्न दौड़ने के मामले में IPC Sec 294 और Sec 67 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

Milind Soman's Nude Run: बीच पर न्यूड होकर रनिंग करने के बाद अब मिलिंद सोमन के खिलाफ केस हुआ दर्ज
मिलिंद सोमन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने हाल ही में गोवा (Goa) बीच पर न्यूड (Nude) होकर दौड़ते हुए फोटो शेयर की थी. दरअसल मिलिंद सोमन ने ये फोटो अपने जन्मदिन पर शेयर की थी. जहां वो बिना कपड़ों के गोवा के बीच पर दौड़ते हुए दिखाई दिए थे. मिलिंद की इस फोटो को देखने के बाद तमाम लोग उनकी तारीफ़ करते दिखाई दिए. हालांकि दूसरी तरफ गोवा में न्यूड वीडियो शूट करने के मामले में एक्ट्रेस पूनम पांडे पर केस दर्ज हो गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों लोगों के मामले को लेकर जमकर बहस देखने को मिली. कई लोगों दोनों मामलों को अलग अलग तरह देखने की बात कहते नजर आए तो कुछ लोगों ने इसे पक्षपात बताया.

लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि मिलिंद सोमन के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है. ANI के मुताबिक मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन के खिलाफ गोवा बीच पर नग्न दौड़ने के मामले में IPC Sec 294 और Sec 67 के तहत मामला दर्ज हुआ है. यह भी पढ़े: Poonam Pandey Nude Video Shoot के चलते हुईं गिरफ्तार तो Milind Soman की न्यूड Photo को मिली शाबासी, ट्विटर पर छिड़ी नई बहस!

आपको बता दे कि पूनम पांडे पर केस दर्ज होने के बाद उन्हें और उनके पति सैम बॉम्बे को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी. ऐसे में देखना होगा कि मिलिंद सोमन पर दर्ज हुए इस केस के बाद उनकी क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).