Bigg Boss 14: लक्जरी बजट टास्क में दोस्ती की डोर हुई कमजोर, जैस्मिन भसीन पर भड़के अली गोनी
बिग बॉस के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि एजाज, निक्की और अली जहां शैतान बने है वहीं पवित्रा, रुबीना, जान और अभिनव फरिश्ते बने हैं. जबकि टास्क की संचालक बनी है जैस्मिन.
Bigg Boss 14: बिग बॉस का घर ऐसी जगह है जहां रिश्ते वक़्त वक़्त पर बनते बिगड़ते रहते हैं. 2 दिन पहले जैस्मिन भसीन के सबसे अच्छे दोस्त बनकर घर में एंट्री करने वाले अली गोनी संग अब उनका रिश्ता नाजुक दौर से गुजर रहा है. दरअसल बिग बॉस के घर में हुए नए लक्जरी बजट टास्क में घर वालों को शैतान और फरिश्ते की टीम में बांट दिया है. इस टास्क में शैतान के हर आदेश का फरिश्ते को पालन करना है. बिग बॉस के नए प्रोमो में जहां शैतान के आदेश दर्शकों को हैरान कर देने वाले हैं वहीं टास्क की संचालक जैस्मिन भसीन पर पक्षपात का आरोप लग रहा है.
बिग बॉस के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि एजाज, निक्की और अली जहां शैतान बने है वहीं पवित्रा, रुबीना, जान और अभिनव फरिश्ते बने हैं. जबकि टास्क की संचालक बनी है जैस्मिन. टास्क में शैतान के आदेश फरिश्तों को काफी परेशान कर देने वाले हैं. जिसके चलते पहले एजाज और जान के बीच जमकर बहस होती है. जहां जान एजाज को अपना भाई ना बोलने की सलाह देते हैं. जिसके बाद निक्की रुबीना को उनकी डॉल को फाड़ने का आदेश देती हैं लेकिन रुबीना चालाकी दिखाते हुए ऐसा करने की एक्टिंग करती हैं. जिसे जैस्मिन भी सपोर्ट करती हैं.
जिसे देखने के बाद हर कोई जैस्मिन पर पक्षपात का आरोप लगता है. लेकिन जैस्मिन इन बातों को नहीं मानती है. जिसे देखकर अली भड़क जाते हैं. वो जैस्मिन पर पक्षपात के साथ इग्नोर करने का आरोप लगाते हैं. जबकि जैस्मिन चुपचाप उन्हें सुनती दिखाई देती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

