बॉलीवुड

Deepika Padukone Blasts at Paparazzi: दीपिका पादुकोण ने गाड़ी का पीछा कर रहे पापाराजी को सुनाई खरी-खोटी, लीगल एक्शन की धमकी: रिपोर्ट

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने मीडिया को जमकर फटकार लगाई. वैसे तो दीपिका और मीडिया फोटोग्राफर्स के बीच संबंध काफी अच्छे रहे हैं. लेकिन कुछ चीजों को लेकर वो काफी नाराज थी और पापराजी पर भड़क उठीं.

Deepika Padukone Blasts at Paparazzi: दीपिका पादुकोण ने गाड़ी का पीछा कर रहे पापाराजी को सुनाई खरी-खोटी, लीगल एक्शन की धमकी: रिपोर्ट
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

Deepika Padukone Blasts at Paparazzi: कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान जिस तरह से बॉलीवुड को लेकर एक के बाद एक विवाद सामने आया, ये सभी के लिए हैरान कर देने वाला था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लेकर ड्रग्स केस तक के खुलासे तक, इन सभी बातों के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इसी बीच अब खबर आई है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने मीडिया को जमकर फटकार लगाई. वैसे तो दीपिका और मीडिया फोटोग्राफर्स के बीच संबंध काफी अच्छे रहे हैं. लेकिन कुछ चीजों को लेकर वो काफी नाराज थी और पापराजी पर भड़क उठीं.

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका हाल ही में पुराने धर्मा प्रोडक्शन्स ऑफिस पहुंची थी जहां वो पापाराजी पर अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखी. गुरुवार की शाम को दीपिका और अनन्या पांडे धर्मा ऑफिस (खार) से निकल रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

Deepika spotted post meeting at Dharma office today ❤️ #deepikapadukone #gainfollowers #gainlikes

A post shared by Deepika Padukone Fanpage 👑 (@live.love.deepika) on

रिपोर्ट में बताया गया कि काफी सारी तस्वीरें मिलने के बाद भी पापाराजी दीपिका की गाड़ी का पीछा करने लगी. रिपोर्ट में कहा गया कि दीपिका अपने ससुराल जा रही हैं, ये सोचकर मीडिया फोटोग्राफर्स उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे. लेकिन असल में दीपिका ताज लैंड्स एंड होटल (बांद्रा) पहुंची.

ये भी पढ़ें: Bollywood Drugs Case: दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने NCB के समन का नहीं दिया जवाब, हुईं लापता!

रास्ते में दीपिका की कार के ड्राइवर ने देखा कि कुछ लोग उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे हैं जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड गाड़ी से नीचे उतरे और मीडिया को अपशब्द कहने लगे. बात इतनी बढ़ गई कि दीपिका खुद गाड़ी से उतर गई और मीडिया को लीगल एक्शन की चेतावनी दे डाली.

आपको बता दें कि दीपिका हाल ही में गोवा से लौटी हैं जहां वो शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही थी. ड्रग्स केस में अपना नाम आने के चलते भी दीपिका काफी हद तक परेशान हैं. इस मामले को लेकर वो एनसीबी के सवालों के जवाब भी दे चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).