Bigg Boss 14 November 6 Episode: टीम डेविल ने जीता लक्जरी बजट टास्क, जान कुमार सानू ने एजाज खान को दी गाली
घर में डेविल और एंजेल का टास्क हुआ. जहां एजाज, निक्की और अली डेविल बने है वहीं पवित्रा, रुबीना, जान और अभिनव फरिश्ते बने हैं. जबकि टास्क की संचालक बनी है जैस्मिन.
Bigg Boss 14 November 6 Episode: बिग बॉस (Bigg Boss) का घर एक बार उथल पुथल भरा रहा. शो की शुरुआत में नैना सिंह (Naina Singh) संग राहुल और शार्दुल ठाकुर में जमकर बहस हुई. नैना ने आरोप लगाया कि रेड जोन के बाकी मेंबर्स उनकी मदद नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद घर में डेविल और एंजेल का टास्क हुआ. जहां एजाज, निक्की और अली डेविल बने है वहीं पवित्रा, रुबीना, जान और अभिनव फरिश्ते बने हैं. जबकि टास्क की संचालक बनी है जैस्मिन. टास्क में शैतान के आदेश फरिश्तों को काफी परेशान कर देने वाला रहा. एजाज और निक्की ने इन चारों पर जमकर गुस्सा निकाला. एजाज ने जहां जान का हाथ कम्बोड में डलवाया वहीं निक्की ने रुबीना की डॉल को खराब करवा डाला.
हालांकि इस दौरान जैस्मिन भसीन पर पक्षपात का आरोप लगा. जिसके चलते अली गोनी और जैस्मिन एक दूसरे से भिड गए. अली आरोप लगाते है कि जैस्मिन उन्हें सुनकर इन्ग्नोर कर रही हैं. हालांकि टास्क के अंत में डेविल ग्रुप ने बाजी मार ली. जबकि जैस्मिन के मुताबिक पॉइंट भले ही डेविल के ज्यादा हो लेकिन अच्छा गेम फरिस्तों ने दिखाया. यह भी पढ़े: Bigg Boss 14: लक्जरी बजट टास्क में दोस्ती की डोर हुई कमजोर, जैस्मिन भसीन पर भड़के अली गोनी
Kya @RubiDilaik ki dosti nibhaate nibhaate, ho jayegi @AlyGoni or @jasminbhasin mein anban?
Watch tonight at 10:30 PM only on #Colors.
Catch #BiggBoss before TV on @VootSelect. #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan @PlayMPL #DaburDantRakshak @TRESemmeIndia @LotusHerbals pic.twitter.com/tUvaaVoz4X
— COLORS (@ColorsTV) November 6, 2020
टास्क खत्म होने के बाद नाराज जान एजाज से हाथापाई पर अमादा दिखाई दिए. दोनों के बीच की बहस इतनी बढ़ गई कि जान एजाज को गाली दे बैठते हैं. हालांकि जिसके बाद पूरा घर उन्हें फटकार लगाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 12:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

