टीवी

Krushna Abhishek ने The Kapil Sharma Show छोड़ने की कह दी बात, ये थी बड़ी वजह!

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने की बात करके सभी को हैरान कर दिया. कृष्णा शो के हालिया एपिसोड के बीच में ही शो छोड़कर जाने लगे.

Krushna Abhishek ने The Kapil Sharma Show छोड़ने की कह दी बात, ये थी बड़ी वजह!
कृष्णा अभिषेक, कपिल शर्मा और किकु शारदा (Photo Credits: Instagram)

Krushna Abhishek Wishes to Leave The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने की बात करके सभी को हैरान कर दिया. कृष्णा  शो के हालिया एपिसोड के बीच में ही शो छोड़कर जाने लगे. वैसे उन्होंने ऐसा लोगों के साथ मजाक करते हुए किया था इसलिए इसमें चिंता की कोई बात नहीं है. हुआ यूं कि शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा स्टेज पर आकर सेलेब्रिटी गेस्ट्स से मिलते हैं और इसके बाद वो जाने लगते हैं.

शो पर रेमो डीसूजा (Remo D'souza), धर्मेश येलांडे, पुनीत पाठक, सलमान यूसुफ खान और अन्य लोग नजर आए. इन्हें देखकर कृष्णा दूसरी दिशा में चलने लगते हैं. इसपर कपिल उन्हें रोकते है और पूछते हैं कि आखिर बात क्या है? इसपर कृष्णा जवाब देते हैं, "इतने सारे गेस्ट्स कोई बुलाता है क्या?" ये सुनकर सभी लोग वहां हंस पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: Kapil Sharma on Trolling: कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्रोल्स पर बयान, कहा- मैं उसपर ध्यान नहीं देता

शो पर कृष्णा रेमो डीसूजा की खिंचाई करते हुए कहते हैं कि उन्होंने कई सारे नॉन स्टार कोरियोग्राफर्स को काम दिया लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया. शो पर किकु शारदा बंपर की भूमिका में नजर आते हैं और लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं.

शो के पिछले एपिसोड में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म 'लक्ष्मी' का प्रच्व्हार करने पहुंचे थे. ये फिल्म 9 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हो रही है

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).