बॉलीवुड

Laxmii: अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी संग मिलकर की ट्रांसजेंडरों के लिए प्यार जताने की अपील, कहा- अब हमारी बारी है

फिल्म रिलीज होने के पहले अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने ट्रांसजेंडर के हक के लिए लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ मिलकर एक स्पेशल वीडियो बनाया है.

Laxmii: अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी संग मिलकर की ट्रांसजेंडरों के लिए प्यार जताने की अपील, कहा- अब हमारी बारी है
फिल्म लक्ष्मी स्पेशल वीडियो (Image Credit: YouTube)

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी 9 नवंबर से स्ट्रीमिंग के लिए डिजनी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद रहेगी. फिल्म में अक्षय कुमार पर एक ट्रांसजेंडर का साया आ जाता है. जो अपने दुश्मनों से बदला लेना चाहता है. एंटरटेनमेंट के जबरदस्त डोज से भरी इस फिल्म से अक्षय कुमार लोगों को एक खास मैसेज भी देने जा रहे हैं. दरअसल ये फिल्म आदमी और औरत के साथ तीसरे वर्ग को भी समान प्यार और इज्जत देने की बात कहती है. यही कारण है कि फिल्म रिलीज होने के पहले अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने ट्रांसजेंडर के हक के लिए लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ मिलकर एक स्पेशल वीडियो बनाया है.

इस वीडियो में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी संग कई दूसरे ट्रांसजेंडर्स भी नजर आ रहें हैं. ब्लैक एंड वाईट गाने में लाल रंग की चमक घोलकर दिखाता ये वीडियो मानो महिला और पुरुष के बीच तीसरे वर्ग की खूबसूरती का एहसास करा रहा है. आप भी देखिए ये खास वीडियो. यह भी पढ़े: Laxmii: अक्षय कुमार ने फिल्म का नाम बलदने के बाद शेयर किया पहला पोस्टर, कियारा आडवाणी का भी दिखा दम

अक्षय कुमार की ये फिल्म तमिल फिल्म मुनी 2: कंचना का हिंदी रीमेक है. पहले ये फिल्म लक्ष्मी बम के नाम से रिलीज होनी थी. लेकिन फिल्म के टाइटल का विरोध होने के बाद मेकर्स ने इसका नाम बदलकर केवल लक्ष्मी रख दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2020 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).