CM योगी आदित्यनाथ ने नए साल से पहले कालीन कारोबारियों को दी बड़ी सौगात, 199.40 करोड़ की 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने 31 दिसंबर को भदोही (Bhadohi) पहुंचे. जहां की जनता को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा सौगात दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कारपेट एक्सपो मार्ट (Carpet Expo Mart) समेत कुल 199.40 करोड़ की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. वहीं, योगी सरकार के इस पहल से अब सबसे बड़े कालीन बाजार के नाम से पहचाने जाने वाले भदोही के व्यपारियों में नई उम्मीदें तेजी से जगने लगी है. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं धन्यवाद देता हूं उत्तर प्रदेश के पूर्वजों को जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों को विशिष्ट पहचान देते हुए आगे की पीढ़ी के लिए स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया. यही विशिष्टता आज उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से 'एक जनपद-एक उत्पाद' योजना के माध्यम से संरक्षित एवं संवर्धित हो रही है.