Shehnaaz Gill-Sidharth Shukla Dance Video: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल नए साल का जश्न मनाने पहुंचे गोवा, देर रात पार्टी का वीडियो आया सामने
इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज के साथ रियाज अली भी दिखाई दे रहे हैं. तीनो का मस्ती भरा डांस काफी पसंद किया जा रहा है.
बिग बॉस 13 के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की फैन फॉलोविंग शो खत्म होने के बाद भी जारी है. यही कारण है कि जब भी ये एक साथ आते हैं फैंस की धड़कने तेज हो जाती है. ऐसे में जब नया साल आने को है. तो छोटे परदे का ये मोस्ट पॉवरफुल कपल भी इसे सेलिब्रेट करने गोवा पहुंच चुका है. जहां ये दोनों एक साथ पार्टी करते दिखाई दिए हैं. दोनों की इस मस्ती का वीडियो अब सामने आ चुका है. जो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज के साथ रियाज अली भी दिखाई दे रहे हैं. तीनो का मस्ती भरा डांस काफी पसंद किया जा रहा है.
इस डांस वीडियो में ये तीनों हट जा सामने से तेरी भाभी खड़ी है पर डांस करते दिखाई दिए. जहां सिद्धार्थ शहनाज के गालों से खेलते दिखे. शहनाज और सिद्धार्थ का ये डांस फैंस काफी पसंद भी कर रहें हैं. आप भी देखिए ये खास गाना.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी टोनी कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो शोना शोना में भी साथ दिखाई दी थी. इस गाने को भी फैंस ने काफी पसंद किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

