बॉलीवुड

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए सॉन्ग 'छपरा से आवता डांसर' हुआ धमाकेदार हिट, 3 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा Video

भोजपुरी गानों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया हिया और भोजपुरी कलाकारों ने भी दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. आज की रात जहां दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जाएगा वहीं भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार पवन सिंह ने इंटरनेट पर अपना नया गाना रिलीज कर दिया है.

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए सॉन्ग 'छपरा से आवता डांसर' हुआ धमाकेदार हिट, 3 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा Video
पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना (Photo Credits: Youtube)

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया हिया और भोजपुरी कलाकारों ने भी दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. आज की रात जहां दुनियाभर में नए साल (Happy New Year 2021) का जश्न मनाया जाएगा वहीं भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार पवन सिंह ने इंटरनेट पर अपना नया गाना रिलीज कर दिया है. उनका ये गाना पार्टी थीम पर बेस्ड है जिसका टाइटल है 'छपरा से आवता डांसर'.

इस गाने में पवन सिंह अपने स्टाइलिश अंदाज में हसीनाओं के साथ किसी क्लब में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर इस गाने ने आते ही धमाल आमचा दिया है और रिकॉर्डतोड़ व्यूजज हासिल कर रहा है. इस गाने की रिलीज के महज 3 घंटे में इसे 10 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Hot Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘जान हो जरूर अईहा’ मचा रहा धमाल, Video में गर्लफ्रेंड संग किया हॉट रोमांस

पवन सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को उन्होंने ने ही अपनी आवाज दी है. इसके बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं और इसका संगीत छोटू रावत ने दिया है. इंटरनेट पर इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह ने बात पर अपना आभार प्रकट करते हुए पोस्ट भी शेयर किया है और फैंस के मिल रहे प्यार लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा. पार्टी और जश्न में डूबे फैंस के लिए पवन ने सही मौके पर इस गाने को रिलीज किया है और इसी के चलते ये बेहद कम समय में हिट साबित हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).