Irrfan Khan की याद में 2020 को गुडबाय नहीं कहना चाहती हैं पत्नी Sutapa Sikdar, साल के आखिरी दिन लिखा ये इमोशनल पोस्ट
साल के आखिरी दिन जहां लोग इसे गुडबाय कहने की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने आज उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने इरफान की कुछ यादगार तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है.
Goodbye 2020: साल के आखिरी दिन जहां लोग इसे गुडबाय कहने की तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की पत्नी सुतापा सिकदर (Sutapa Sikdar) ने आज उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने इरफान की कुछ यादगार तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है. सुतापा ने इरफान को याद करते हुए कहा कि उनके लिए इस साल को अलविदा कह पाना बेहद मुश्किल है क्योंकि इस साल वें जीवित थे और उनके साथ मौजूद थे.
सुतापा ने आज फेसबुक पर अपना ये पोस्ट लिखते हुए कहा, "साल 2020 को सबसे बुरा वर्ष कह पाना बेहद मुश्किल है क्योंकि तुम यही थे. पिछले साल आज ही के दिन तुम मेरे पास थे, बागवानी करते हुए, चिड़ियों का घर बनाने में व्यस्त. फिर भला मैं 2020 को गुडबाय कैसे कह सकती हूं!! इरफान मुझे पता नहीं कि मैं 2021 का स्वागत कैसे करूं!!"
It's so difficult to wish 2020 as the worst year as you were still there.last year this day next to me,gardening, busy...Posted by Sutapa Sikdar on Thursday, 31 December 2020
गौरतलब है कि इस साल बॉलीवुड के कई बड़े कलाकरों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया जिनमें से एक इरफान खान भी थे. इरफान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ. वें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे और इसके लिए लंदन में उन्होंने काफी समय बिताकर वहीं अप ट्रीटमेंट कराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

