Babil Khan ने बॉलीवुड सितारों पर साधा निशाना, कहा - 'यह इंडस्ट्री पूरी तरह फेक है', डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और उभरते हुए अभिनेता बाबिल खान ने हाल ही में बॉलीवुड की दुनिया से जुड़े दर्दनाक अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया.
Babil Khan Deletes Instagram: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और उभरते हुए अभिनेता बाबिल खान ने हाल ही में बॉलीवुड की दुनिया से जुड़े दर्दनाक अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया. उन्होंने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेकनेस और बुलीइंग के बारे में बात करते नजर आए. इस वीडियो के कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया, जिससे उनके फैन्स और ज्यादा चिंतित हो गए हैं. वीडियो में बाबिल आंसुओं से जूझते हुए कहते हैं कि बॉलीवुड सबसे फेक इंडस्ट्री है जिसमें वह कभी शामिल हुए हैं.
उन्होंने बॉलीवुड के कुछ सितारों का नाम लेते हुए कहा कि, “मैं बस यह बताना चाहता हूं कि शानाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और अरिजीत सिंह जैसे लोग हैं... बॉलीवुड बहुत f***** है.”
उन्होंने यह भी कहा कि, “कुछ लोग हैं जो चाहते हैं कि बॉलीवुड बेहतर बने, और मैं आप लोगों को बहुत कुछ दिखाना चाहता हूं... मेरे पास और भी बहुत कुछ है देने को.” वीडियो के वायरल होने के बाद फैन्स उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हो गए. कई लोगों ने Reddit और X (Twitter) पर वीडियो के क्लिप्स शेयर करते हुए बाबिल को सपोर्ट और प्यार भेजा.
गौरतलब है कि बाबिल खान ने Qala और Logout जैसी फिल्मों में अभिनय किया है और वह अपने पिता इरफान खान की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. हाल ही में इरफान खान की पुण्यतिथि पर बाबिल ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा, “With you, without you. Life goes on... I will hug you so tight, and I will cry. Then we'll laugh, just like we used to.”
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

