Piku Re-release: 'पीकू' की 10वीं सालगिरह पर दीपिका पादुकोण ने इरफान खान को किया याद, बोलीं- 'हमें तुम्हारी बहुत याद आती है'
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा दीपिका पादुकोण एक बार फिर फिल्म 'पीकू' को लेकर चर्चा में हैं. साल 2015 में रिलीज़ हुई यह फिल्म अब 9 मई 2025 को अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है.
Piku Re-release: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा दीपिका पादुकोण एक बार फिर फिल्म 'पीकू' को लेकर चर्चा में हैं. साल 2015 में रिलीज़ हुई यह फिल्म अब 9 मई 2025 को अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है. इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने को-स्टार इरफान खान को याद किया.
दीपिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, "एक फिल्म जो हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी – PIKU अपनी 10वीं सालगिरह मनाने के लिए 9 मई 2025 को एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही है! इरफान, हमें तुम्हारी बहुत याद आती है! और हम अक्सर तुम्हें याद करते हैं..."
दीपिका का पोस्ट:
View this post on Instagram
दीपिका का यह जज़्बाती अंदाज़ फैंस को भी भावुक कर गया. उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें अमिताभ बच्चन फैंस से अपील कर रहे हैं कि वे इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में जाकर देखें. गौरतलब है कि 'पीकू' एक इमोशनल ड्रामा फिल्म थी जिसमें दीपिका पादुकोण, इरफान खान और अमिताभ बच्चन की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में रिश्तों की गहराई, बाप-बेटी का प्यार और जिंदगी के साधारण लम्हों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया था.
देखें पीकू का ट्रेलर:
इरफान खान का निधन साल 2020 में हुआ था, लेकिन उनकी यादें आज भी फैंस और इंडस्ट्री के दिलों में ज़िंदा हैं. 'पीकू' की यह री-रिलीज न सिर्फ एक फिल्म की वापसी है, बल्कि इरफान खान को एक भावभीनी श्रद्धांजलि भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

