बॉलीवुड

Atrangi Re: डायरेक्टर आनंद एल राय हुए कोरोना संक्रमित, लोगों से की ये खास अपील

आनंद एक राय ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ये है. हालांकि मेरे अन्दर किसी तरह लक्षण नजर नहीं आए हैं. अधिकारियों के निर्देश के बाद मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. ऐसे में जो भी हाल में मेरे संपर्क में आया है वो अपना टेस्ट करवा ले और नियमों का पालन करें.

Atrangi Re: डायरेक्टर आनंद एल राय हुए कोरोना संक्रमित, लोगों से की ये खास अपील
आनंद एक राय (Image Credit: Facebook)

अक्षय कुमार और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे के डायरेक्टर आनंद एल राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी खुद आनंद ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. इसके साथ ही आनंद ने सभी से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आया है वो भी अपना टेस्ट जरूर करा ले. आनंद एक राय ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ये है. हालांकि मेरे अन्दर किसी तरह लक्षण नजर नहीं आए हैं. अधिकारियों के निर्देश के बाद मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. ऐसे में जो भी हाल में मेरे संपर्क में आया है वो अपना टेस्ट करवा ले और नियमों का पालन करें.

आनंद एल राय के इस ट्वीट के बाद तमाम लोग उन्हें जल्द ठीक होने की दुआ की है. आप भी देखिए क्या लिखा आनंद एल राय ने.

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले इस फिल्म के सेट पर साउथ के सुपर स्टार धनुष ने अपना शेड्यूल खत्म किया है. जिसके बाद फिल्म के सेट पर केक काटकर उन्हें विदाई दी गई. इस दौरान आनंद एल राय और सारा अली खान भी मौजूद थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).