5, 10 और 100 रुपए के पुराने नोट मार्च 2021 के बाद भी चलेंगे, RBI ने नहीं की बंद करने की घोषणा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पुराने 100, 10 और 5 रुपये के नोटों को वापस लेने का कोई निर्णय नहीं लिया है. शुक्रवार को आरबीआई के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (Assistant General Manager) बी महेश (B Mahesh) के हवाले से ऐसी खबरें आई थी कि सेंट्रल बैंक मार्च या अप्रैल तक 100, 10 और 5 रुपये के नोटों की पुरानी सीरीज को वापस लेने की योजना बना रहा हैं.