फिल्म 'अंतिम' के सेट्स से लीक हुई Salman Khan की ये Photos, वीकेंड का वार पर भाईजान को मिस करेंगे फैंस
बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान बीते शनिवार को मुंबई में अपनी फिल्म 'अंतिम' के लिए शूट करते हुए नजर आए. सलमान यहां काला टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर पहने अपने दमदार स्टाइल में नजर आए.
Salman Khan Shoots for Antim: बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान बीते शनिवार को मुंबई में अपनी फिल्म 'अंतिम' के लिए शूट करते हुए नजर आए. सलमान यहां काला टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर पहने अपने दमदार स्टाइल में नजर आए. शूटिंग के दौरान की उनकी ये तस्वीरें मीडिया में देखने को मिली है जहां वो बियर्ड रखे अपने स्टाइलिश अवतार में फैंस की इम्प्रेस करते नजर आ रहे हैं. फिल्म 'अंतिम' में सलमान खान की भांजी अयात शर्मा (Ayat Sharma) भी नजर आएंगे.
हाल ही में मीडिया में खबर आई थी कि इस सलमान इस हफ्ते अपने हिट टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' के लिए शूट नहीं करेंगे. अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के चलते सलमान इस बार शो को समय नहीं दे पाए.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: शादी से पहले हुआ Varun Dhawan की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे दूल्हे राजा
अब मीडिया में आई ये तस्वीरें देखकर पता चलता है कि भाईजान अपनी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग का काम समय से निपटाना चाहते हैं और इसी के चलते उसे टाइम भी दे रहे हैं.सलमान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' भाई की शूटिंग का काम पूरा किया जिसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं.
इस फिल्म में वो दिशा पटानी के साथ आ रहे हैं. हाल ही में सलमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस फिल्म वो ईद, 2021 पर सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

