बॉलीवुड

Genelia Deshmukh और Riteish Deshmukh बेडरूम में हुए रोमांटिक, Video में दिखी इनकी क्यूट केमिस्ट्री

बॉलीवुड के चहेते कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनकी आपसी केमिस्ट्री की मिसाल देते हैं. रितेश और जेनेलिया जल्द ही अपनी शादी की 9वीं सालगिरह मनाने वाले हैं.

Genelia Deshmukh और Riteish Deshmukh बेडरूम में हुए रोमांटिक, Video में दिखी इनकी क्यूट केमिस्ट्री
जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के चहेते कपल रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनकी आपसी केमिस्ट्री की मिसाल देते हैं. रितेश और जेनेलिया जल्द ही अपनी शादी की 9वीं सालगिरह मनाने वाले हैं और आज भी उनके बीच प्यार उसी तरह से बरकार है जैसे कि इनकी लव स्टोरी की शुरुआत में हुआ करता था. इंटरनेट पर रितेश और जेनेलिया का एक दिलचस्प वीडियो देखने को मिला है जिसमें ये बेड पर लेटकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए जेनेलिया ने लिखा, "फॉरएवर वाली लव स्टोरी." इस वीडियो को अब तक तीन लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसकी काफी चर्चा भी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: रितेश देशमुख-जेनेलिया डीसूजा ने लिया अंगदान करने का बड़ा फैसला, Video शेयर करके फैंस से की ये अपील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

रितेश और जेनेलिया ने साल 2012 में शादी की थी. ये दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला किया था. शादी के बाद जेनेलिया भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन आज भी वो अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं.

ये भी पढ़ें: रितेश देशमुख ने वाइफ जेनेलिया डिसूजा के साथ शेयर किया ऐसा Video, फैंस को वॉर्निंग देकर कहा- घर पर कोशिश मत करना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

रितेश और जेनेलिया को दो बेटे हैं जिनका नाम रियान देशमुख (6) और राहिल देशमुख (4) है. रितेश और जेनेलिया के इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसपर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).