Master on Amazon Prime: तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मास्टर' OTT पर 29 जनवरी को होगी रिलीज
अमेजन प्राइम वीडियो ने आज उत्सुकता से प्रतीक्षित तमिल एक्शन थ्रिलर 'मास्टर' के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा कर दी है जिसे 29 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. मास्टर में थलपति विजय और विजय सेतुपति के साथ मालविका मोहनन, एंड्रिया जेरेमिया, शांतनु भाग्यराज, अर्जुन दास प्रमुख भूमिका में हैं.