टीवी

Happy Birthday Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला समेत परिवार संग मिलकर मनाया अपना जन्मदिन, देखें ये मजेदार Video

टीवी शो 'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार संग मिलकर सेलिब्रेट भी किया.

Happy Birthday Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला समेत परिवार संग मिलकर मनाया अपना जन्मदिन, देखें ये मजेदार Video
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला समेत अन्य परिवार वाले (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Shehnaaz Gill: टीवी शो 'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार संग मिलकर सेलिब्रेट भी किया. इतना ही नहीं, अपनी अजीज दोस्त  शहनाज का जन्मदिन मनाने सिद्धार्थ शुक्ला भी उनके घर पहुंचे जहां इन सभी ने मिलकर जमकर सेलिब्रेट किया.

सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें वो सिद्धार्थ और अपने परिवार वालों की मौजूदगी में केक काटती हैं. केक काटने के बाद वो सबसे पहले सिद्धार्थ को केक खिलाने जाती हैं लेकिन वो शहनाज से कहते है कि उसे सबसे पहले फैमिली मेंबर्स को खिलाया जाए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill-Sidharth Shukla Dance Video: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल नए साल का जश्न मनाने पहुंचे गोवा, देर रात पार्टी का वीडियो आया सामने

वीडियो में शहनाज हमेशा की तरह अपने मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं. बता दें कि बिग बॉस से ही सिद्धार्थ और शहनाज की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है. शो से बाहर आने के बाद भी ये दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं.

सिद्धार्थ और शहनाज ने कई रोमांटिक म्यूजिक वीडियोज पर भी काम किया है. हाल ही में न्यू ईयर के मौके पर इन्होंने गोवा में अपने नए म्यूजिक वीडियो के लिए भी शूट किया. आज शहनाज के जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम फैंस सोशल मीडिया पर इन्हें बधाई दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).