टीवी

Shehnaaz Gill Turns 28: शहनाज गिल का जन्मदिन मनाने पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला ने एक्ट्रेस को स्विमिंग पूल में फेंका, देखें ये मजेदार Video

टीवी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर फैंस ने ढेरों मैसेजेस पोस्ट किये हैं और उनके इस जन्मदिन को और भी स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शहनाज का जन्मदिन मनाने उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला भी बीती रात को उनके घर पहुंचे जहां इन सभी ने मिलकर ढेर सारी मस्ती की.

Shehnaaz Gill Turns 28: शहनाज गिल का जन्मदिन मनाने पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला ने एक्ट्रेस को स्विमिंग पूल में फेंका, देखें ये मजेदार Video
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Shehnaaz Gill: टीवी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर फैंस ने ढेरों मैसेजेस पोस्ट किये हैं और उनके इस जन्मदिन को और भी स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शहनाज का जन्मदिन मनाने उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला भी बीती रात को उनके घर पहुंचे जहां इन सभी ने मिलकर ढेर सारी मस्ती की. सोशल मीडिया पर शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बर्थडे केक काटने के बाद सिद्धार्थ उन्हें बर्थडे बंप्स देते हैं.

शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपना ये वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो उन्हें उठाकर स्विमिंग पूल में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. शहनाज ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "लव यू ऑल."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सोशल मीडिया पर शहनाज का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. सिद्धार्थ और शहनाज की आपसी बॉन्डिंग फैंस के बीच भी काफी हिट रही है और उनका ये वीडियो भी अब काफी पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला समेत परिवार संग मिलकर मनाया अपना जन्मदिन, देखें ये मजेदार Video

आपको बता दें कि सिद्धार्थ के साथ ही उनकी मॉम और बहन ने भी शहनाज की बर्थडे पार्टी को अटेंड किया. सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 13' से परवान चढ़ी और तभी से इन्हें एक दूसरे के साथ लिंक किया जाता है. हालांकि सिद्धार्थ और शहनाज हमेशा से इस बात पर जोर देते आए हैं कि वें दोनों अच्छे दोस्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).