Varun Dhawan ने Natasha Dalal संग शादी के बाद किया पहला ट्वीट, शुभचिंतकों के लिए कही ये बड़ी बात
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ अपनी शादी के बाद आज अपना पहला ट्वीट किया है. अपने इस ट्वीट में वरुण ने अपने सभी चाहनेवालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया है.
Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ अपनी शादी के बाद आज अपना पहला ट्वीट किया है. अपने इस ट्वीट में वरुण ने अपने सभी चाहनेवालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया है. एक्टर ने कहा कि उन्हें और नताशा को जो प्यार मिला है उसके लिए वो सभी के आभारी हैं. वरुण ने 24 जनवरी को अलीबाग के 'द मेन्शन हाउस' में नताशा से शादी की.
वरुण ने आज ट्विटर पर लिखा, "बीते कुछ दिनों में मुझे और नताशा को सभी से ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता मिली है. इसलिए मैं तहे दिल से सभी का आभार व्यक्त करता हूं."
The last few days me and natasha have received so much love and positivity from everyone so just wanted to thank everyone from the bottom of my heart 🙏
— VarunDhawan (@Varun_dvn) January 27, 2021
इसी के साथ वरुण ने अपनी वेडिंग इवेंट मैनेजमेंट कंपनी का भी आभार व्यक्त करते हुए उसके मेंबर्स के साथ अपनी फोटो शेयर की है. फोटो में ट्रेडिशनल अंदाज में सजेधजे वरुण और नताशा यहां बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं.
Thank you for making this happen @shaadisquad pic.twitter.com/odyyRF0B95
— VarunDhawan (@Varun_dvn) January 27, 2021
बता दें कि वरुण शादी के बाद नताशा संग मुंबई लौट आए हैं. कयास लगाया जा रहा था कि ये बॉलीवुड के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करने वाले हैं. हालांकि वरुण के अंकल अनिल धवन ने इन रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि परिवार के सदस्य अभी अपनी चीजों में व्यस्त हैं और फिलहाल रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने की कोई योजना नहीं बनाई गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

