बॉलीवुड

Varun Dhawan-Natasha Dalal बॉलीवुड के लिए नहीं रखेंगे वेडिंग रिसेप्शन पार्टी, अंकल अनिल धवन ने बताई ये बड़ी वजह

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बीते 24 जनवरी को अलीबाग में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से बेहद ग्रैंड अंदाज में शादी की. शादी समारोह में मनीष मल्होत्रा, करण जौहर समेत अन्य सेलिब्रिटीज भी नजर आए थे.

Varun Dhawan-Natasha Dalal बॉलीवुड के लिए नहीं रखेंगे वेडिंग रिसेप्शन पार्टी, अंकल अनिल धवन ने बताई ये बड़ी वजह
शादी के बंधन में बंधे वरुण और नताशा (Photo: Instagram)

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding Reception: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बीते 24 जनवरी को अलीबाग में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से बेहद ग्रैंड अंदाज में शादी की. शादी समारोह में मनीष मल्होत्रा, करण जौहर समेत अन्य सेलिब्रिटीज भी नजर आए थे. कयास लगाया जा रहा था कि शादी के बाद वरुण और नताशा मुंबई लौटकर एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी नजर आएंगे. हालांकि वरुण के अंकल अनिल धवन (Anil Dhawan) ने इन खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है.

अनिल धवन ने पिंकविला से बातचीत में 2 फरवरी को वेडिंग रिसेप्शन की बात को गलत बताते हुए कहा, "ऐसा कुछ नहीं है है. होगा तो उसका डेट देखेंगे. हर कोई व्यस्त है अपनी चीजों के साथ. जो भी आप सुन रहे हैं वो सच नहीं है."

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan Weds Natasha Dalal: वरुण धवन ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें की शेयर, शर्टलेस फोटो हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan Weds Natasha Dalal: वरुण और नताशा की शादी के बाद हुआ जमकर डांस, Inside Video आया सामने

बता दें कि वरुण अपनी दुल्हनियां नताशा दलाल को लेकर मुंबई भी लौट चुके हैं. इनकी शादी की सेलिब्रेशन शुक्रवार को शुरू हुई जिसके बाद इस कपल ने बेहद ग्रैंड अंदाज में अलीबाग के 'द मेन्शन हाउस' में शादी की. शादी को लेकर बात करते हुए अनिल धवन ने मीडिया से कहा था, "ये हमारे परिवार की आखिरी शादी है. रोहित की शादी हो गई है, मेरे बच्चो ने भी शादी कर ली है और मेरे बड़े भाई के बच्चे भी शादीशुदा हैं. तो ये सर्किल पूरा हो जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).