Bihar: आज बिहार विधानसभा का घेराव करेगी RJD, नीतीश सरकार से अनुमति नहीं मिली तो तेजस्वी यादव बोले- सरफरोशी की तमन्ना...
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने जा रही है. दरअसल, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की अनदेखी तथा संविदाकर्मियों व शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर आरजेडी पटना स्थित विधानसभा का घेराव करेगी.