बॉलीवुड

Sapna Choudhary ने 'तू चीज लाजवाब' गाने पर किया धांसू डांस, दिलकश Video देख मदहोश हुए फैंस

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने दमदार अंदाज से तहलका मचा रही हैं. सपना के नए वीडियोज और फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. आए दिन वो अपने एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियोज से फैंस के दिलों में खलबली मचाती हुई नजर आती हैं.

Sapna Choudhary ने 'तू चीज लाजवाब' गाने पर किया धांसू डांस, दिलकश Video देख मदहोश हुए फैंस
सपना चौधरी का डांस (Photo Credits: Youtube)

Sapna Choudhary Dance Video: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी इंटरनेट पर अपने दमदार अंदाज से तहलका मचा रही हैं. सपना के नए वीडियोज और फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. आए दिन वो अपने एक से बढ़कर एक म्यूजिक वीडियोज से फैंस के दिलों में खलबली मचाती हुई नजर आती हैं. उनका गाना 'तेरी अंख्या का काजल' काफी हिट रहा है और अब इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो 'तू चीज लाजवाब' सॉन्ग पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

सपना का ये वीडियो भले ही पुराना है लेकिन इंटरनेट पर ये एक बार फिर अपना जलवा बिखेरता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में सपना का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है. सपना यहां सूट पहनी हुईं गजब के स्टाइल में डांस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary in Saree: हरयाणवी डांसर सपना चौधरी ने हरी साड़ी पहनकर कराया खूबसूरत फोटोशूट, ट्रेडिशनल लुक से ढाया कहर

देखें सपना चौधरी का ये म्यूजिक वीडियो: 

बता दें कि कुछ ही महीनों पहले बेबी बॉय को जन्म देने वाली सपना अपने घर के साथ ही अपने काम को भी बखूभी संभाली हुई है. बीते कुछ समय में उन्होंने एक के बाद एक कई सारे म्यूजिक वीडियोज रिलीज किये जिन्हें जोकि काफी हिट भी हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).