Maharashtra में कोरोना की बेकाबू रफ्तार ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 49447 केस, 277 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू रफ्तार हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 49,447 नए मामले सामने आए जो कि अभी तक एक दिन सामने आए सबसे अधिक मामले हैं. इससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई जबकि 277 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 55,656 हो गई.