Amitabh Bachchan ने फोटो शेयर कर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर मारा जोक
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट करके लिखा कि रंग अभी तक उतरा नहीं और त्योहार के चुटकुले बंद नहीं हुए. ऐसे में अब मैं अपने साथी कलाकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पोक करने जा रहा हूं.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बाकी स्टार्स की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन नए नए पोस्ट कर फैंस को हमेशा ही एंटरटेन करते रहते हैं. ऐसे में अब महानायक ने एक बार फिर दिल जीत लेने वाला पोस्ट किया है. इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन कलरफुल हूडी पहने दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट को देखने के बाद जहां फैंस बेहद उत्साहित हो गए वहीं बिग बी का कैप्शन और भी धमाकेदार है.
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट करके लिखा कि रंग अभी तक उतरा नहीं और त्योहार के चुटकुले बंद नहीं हुए. ऐसे में अब मैं अपने साथी कलाकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पोक करने जा रहा हूं. उन्होंने इंग्लिश लाइन का अनुवाद करते हुए लिखा कि 'अनुष्का के पास विराट खोली है.'
View this post on Instagram
बिग बी का ये पोस्ट यूजर्स को काफी एंटरटेन कर रहा है. हर कोई इस पर फनी कमेंट्स करता दिखाई देता है. वर्कफ्रंट की बात करे तो अमिताभ बच्चन आने वाले समय में झुंड और चेहरे जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे. जबकि वहीं वो ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

