छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर जताया दुख, घटना की कड़ी निंदा की
छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर जताया दुख, घटना की कड़ी निंदा की
रायपुर: भूपेश बघेल ने बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा ग्राम के समीप सुरक्षा बलों और नक्सली मुठभेड़ में 5 जवानों की शाहदत पर गहरा दुख प्रकट किया है. श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. हमारे जवानों ने शौर्य का परिचय देते हुए नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है.
सीएम बघेल ने कहा, नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बल और भी तेजी से अभियान चलाएंगे. मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने 17 जवानों को दी श्रद्धांजलि, सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान 5 STF और 12 DRG के जवान हुए शहीद
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद और 12 जवान घायल हुए हैं. एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है. शहीद जवानों में कोबरा बटालियन से 01, बस्तरिया बटालियन से 2 और डीआरजी के 2 जवान शामिल हैं. तीन घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

