क्रॉस-वेंटीलेशन और एक्जॉस्ट फैन से भी रोका जा सकता है कोरोना वायरस का प्रसार, केंद्र सरकार ने जारी की नई COVID एडवाइजरी
केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के महकमे ने सरल दिशा-निर्देश जारी किये हैं, जिनका पालन आसानी से किया जा सकता है. इसके तहत कहा गया है कि कोविड-19 के फैलाव की रोकथाम के लिये संक्रमण को रोका जाये, महामारी का मुकाबला किया जाये, मास्क, सामाजिक दूरी, स्वच्छता का पालन किया जाये और घरों में हवा के आने-जाने की व्यवस्था हो.