लाइफस्टाइल

राशिफल 21 मई 2021: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

21 मई 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन सी राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल.

राशिफल 21 मई 2021: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

21 मई 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन सी राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-

मेष- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी. दूसरो के प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार में आ रही बाधा दूर होगी. आज के लिए आपका शुभ अंक 4 रहेगा.

वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा.

मिथुन- मनोरथ सिद्ध होंगे. बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता रहेगा. लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे. धार्मिक कार्य में मन लगेगा. आज के लिए आपका शुभ अंक 9 रहेगा.

कर्क- आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे.करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत खास है. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. आज के लिए आपका शुभ अंक 4 रहेगा.

सिंह- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. आज के लिए आपका शुभ अंक 6 रहेगा.

कन्या- ज्ञान- विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी होगा. प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा. धर्म- कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी. व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी. आज के लिए आपका शुभ अंक 9 रहेगा.

तुला- किसी से वाद- विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा. जल्दबाजी में कोई भूल न करें. समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है. आज के लिए आपका शुभ अंक 2 रहेगा.

वृश्चिक- आज के दिन किसी से ना उलझें. कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, आपका तनाव दूर होगा. आज के लिए आपका शुभ अंक 1 रहेगा.

धनु- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है, लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. शुभ समाचार मिल सकता है. आज के लिए आपका शुभ अंक 5 रहेगा.

मकर- आज आपको धन लाभ होगा. हालांकि आज आपका हर काम बिना रूकावट के पूरा होगा. किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है. आज के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा.

कुंभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी. आज के लिए आपका शुभ अंक 8 रहेगा.

मीन- आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है. करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है. आज के लिए आपका शुभ अंक 2 रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).