IND vs SL 1st Test Day 3: टीम इंडिया ने मोहाली टेस्ट पारी और 222 रन से जीता, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
श्रीलंका की तरफ से निरोशन डिकवेला (नाबाद 51), एंजेलो मैथ्यूज (28) और दिमुथ करुणारत्ने (27) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं, भारतीय गेंदबाजों में रविंद्र जडेजा (4/46) और आर अश्विन (4/47) ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. इससे पहले, करियर के सर्वश्रेष्ठ 175 रन के बाद, ऑलराउंडर जडेजा ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे, जिससे भारत ने पहली पारी में 65 ओवर में श्रीलंका को 174 रन पर ढेर कर दिया.