बॉलीवुड

Akshay Kumar के परिवार के इस अहम सदस्य का हुआ निधन, एक्टर ने फोटो शेयर कर जताया दुख

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार के पेट डॉग क्लियो का निधन हो गया है.

Akshay Kumar के परिवार के इस अहम सदस्य का हुआ निधन, एक्टर ने फोटो शेयर कर जताया दुख
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के पेट डॉग क्लियो (Cleo) का निधन हो गया है. एक्टर ने आज अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और क्लियो संग अपनी यादगार तस्वीरों को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "कहते हैं कि कुत्ते अपने पंजों के निशान आपके दिलों पर छोड़ जाते हैं. आज तुम हमारे दिल का एक हिस्सा अपने साथ ले गए. अब शांति से आराम करो क्लियो, तुम्हें बेहद मिस करेंगे."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने भी अपनी पेट डॉग क्लियो को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "हमारी प्यारी क्लियो अब इस दुनिया में नहीं रही. हमने उनके साथ 12 साल बिताए. मुझे यह नहीं समझ आ रहा है कि मेरा दिल एक ही बार में भारी और खाली कैसे महसूस कर रहा है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

आपको बता दें कि उनका परिवार अपने पेट डॉग के काफी करीब था. सोशल मीडिया पर गया था उनके साथ अपनी फोटो अभी शेयर किया करते थे जिसमें वह उनके साथ क्वॉलिटी टाइम बताया करते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).